देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जिला सैनिक परिषद त्रैमासिक बैठक ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने समिति के समस्त सदस्यों तथा ब्लॉक स्तर पर प्राप्त शिकायतों का समिति के संज्ञान में लाएं तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को सम्बन्धित विभागों से समन्वय करते हुए सैनिकों/सैनिक आश्रितों की शिकायतों का निस्तारण करें। उन्होंने समिति के सदस्यों से सुझाव भी मांगे। जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से सैनिकों से सम्बन्धित विभिन्न शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति जानी, जिस पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि समिति को प्राप्त अधिकतर शिकायतों का सत्यापन करते हुए निस्तारण की वस्तुस्थिति से सम्बन्धित को अवगत कराया लिया गया है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी देहरादून ले0कर्नल (अप्रा) वीरेन्द्र प्रसाद भट्ट, मेजर (से.नि) एम.एस नेगी, पीबीआरओ के अध्यक्ष एस.एस बिष्ट, अपर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सेवा योजन अधिकारी अजय सिंह, आईटीबीपी के पीआरओ राजीव नेगी, समाज कल्याण आदि सम्बन्धित विभागें के अधिकारियों सहित सैनिक कल्याण विभाग के ब्लॉक स्तर पर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
डीएम अध्यक्षता में हुई जिला सैनिक परिषद त्रैमासिक बैठक
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

