ऋषिकेश। काशी ज्योतिष संस्थान का तीन दिवसीय राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ शुरू हुआ। जिसमें देश भर के विभिन्न विधाओं के ज्योतिषाचार्य ज्योतिष विषय पर मंथन और शोध कर रहे हैं। सोमवार को जयराम आश्रम में काशी ज्योतिष संस्थान द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्योतिष विशेषज्ञ एचएस रावत ने किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ज्योतिष की विभिन्न विधाओं को एक मंच पर लाना है। उन्होंने कार्यक्रम के लिए आयोजकों की सराहना की। कार्यक्रम संरक्षक डॉ. आचार्य अंजन ने कहा कि संस्थान की परंपरा रही है कि प्रतिवर्ष इस महाकुंभ का आयोजन किसी धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थल पर किया जाता है, जिससे ज्योतिषीय ज्ञान के साथ आध्यात्मिक चेतना का भी प्रसार हो सके। कहा कि यहां तीन दिनों तक देशभर से आए ज्योतिष विद्वानों द्वारा ज्योतिष विषय पर शोध एवं विचार-विमर्श किया जाएगा। ज्योतिष के विभिन्न आयामों पर व्याख्यान एवं संवाद, ज्योतिष शिक्षा के प्रसार एवं शोध को प्रोत्साहन आदि होगा। पहले दिन इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए ज्योतिषाचार्यों ने ज्योतिष विद्या के विविध पहलुओं पर अपने विचार रखे तथा पारंपरिक एवं आधुनिक ज्योतिष पद्धतियों पर चर्चा की। संध्याकाल में सभी ज्योतिषाचार्यों ने त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती में सहभाग किया। मौके पर राममूर्ति, अश्वजीत, संजय कुमार सिंह, ज्योतिषी शालिनी, रोमी आदि उपस्थित रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

