Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडरुद्रप्रयागयूकेडी की बैठक में निकाय चुनाव पर चर्चा

यूकेडी की बैठक में निकाय चुनाव पर चर्चा

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव और केदारनाथ यात्रा व केदारघाटी में यात्रा के नाम पर संचालित होने रही अनियमित हेली सेवाओं पर चर्चा की गई।अगस्त्यमुनि में आयोजित बैठक यूकेडी के जिलाध्यक्ष बलवीर चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी नगर निकाय चुनावों में संगठन की ओर से बढ़चढ़कर प्रतिभाग करने पर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने केदारनाथ में संचालित हेली सेवाओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि अनियंत्रित हेली सेवाओं के चलते केदारघाटी का आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। करोड़ों की आस्था से जुड़े केदारनाथ के धार्मिक महत्व को बचाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। सरकार को चाहिए कि इस धार्मिक यात्रा को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी धर्माचार्यों को सौंपना चाहिए। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक युवाओं व महिलाओं को सगंठन से जोड़ने पर चर्चा की गई। साथ ही जल्द से जल्द जिला कार्यकारिणी के विस्तार करने की बात कही गई। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष डा. आशुतोष भंडारी, दीप प्रकाश भट्ट, कल्याण सिंह पुंडीर, पृथ्वीपाल रावत, अशोक चौधरी, विक्रम सिंह फरस्र्वाण समेत पार्टी संगठन से जुड़े अन्य मौजूद थे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments