Tuesday, February 4, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनधामी सरकार किसी भी आपदा की चुनौती का मजबूती से सामना करती...

धामी सरकार किसी भी आपदा की चुनौती का मजबूती से सामना करती रही है: चौहान

देहरादून। आपदा की हर स्थिति में सरकार की ओर से बेहतर काम किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि धामी सरकार किसी भी आपदा की चुनौती का मजबूती से सामना करती रही है। हर आपदा के समय खुद को बेहतर कामों की बदौलत साबित किया है। चौहान ने कहा कि रुद्रप्रयाग मे ट्रेवलर हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। परिवहन विभाग के अलावा प्रशासनिक स्तर पर जांच करायी जा रही है। यात्रा मार्ग ही नहीं अन्य मार्गों पर सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा को सरकार पूरी तरह से गंभीर है। धरातल पर आपदा प्रबंधन के कार्यों मे लगे कर्मचारियों और अधिकारियों पर भी पैनी नजर बनाई हुई है। अल्मोड़ा में हुए अग्निकांड में तीन आईएफएस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। ऐसा कर अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ संदेश दिया गया है कि उन्हें जिम्मेदारी से काम करना होगा।
कहा कि अन्य वर्षों की भांति इस बार तापमान अधिक बढ़ा है और बारिश कम हुई है। पूरे उत्तर भारत के साथ ही देश के कई राज्य आग की घटना से पीड़ित हैं। इसके बावजूद कांग्रेस और उसके बड़े नेताओं को सिर्फ उत्तराखंड मे ही दिक्कतें नजर आ रही है। हर आपदा से पहले सरकार की तैयारी पूरी रही है। सहायता पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। सरकार हर जरूरतमंद तक पहुंच रही है। विपक्ष को सवाल करने की बजाय परिस्थितियों का आंकलन कर सकारात्मक सुझाव के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। कांग्रेस को नकारात्मक मांनसिकता से बाहर आने की जरूरत है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments