देहरादून। देहरादून नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 46 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पिछले 27 वर्षों में नगर निगम ने नागरिक सुविधाओं और आधुनिक शहरी प्रबंधन में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। यह अवसर उपलब्धियों का उत्सव होने के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विकास के संकल्पों को साकार करने का भी है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश शहरी विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना और स्मार्ट सिटी मिशन ने नगरों को नई दिशा दी है। राज्य सरकार देहरादून को आधुनिक शहर बनाने के लिए 1400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। ठोस कचरा प्रबंधन हेतु मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन और रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है। शहर में 35 पार्कों का निर्माण और केदारपुरम में योगा थीम पर आधारित सबसे बड़े पार्क का विकास किया जा रहा है।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं और 11 चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। ‘रीन्यू रिस्पना’ अभियान के तहत नदियों को पुनर्जीवित करने का प्रयास हो रहा है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देहरादून ने देशभर में 19वाँ स्थान और राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में 62वाँ स्थान प्राप्त किया है।
ट्रैफिक और पार्किंग समस्या के समाधान हेतु भूमिगत पार्किंग और रिस्पना-बिंदाल नदियों पर एलिवेटेड रोड की योजना बनाई गई है। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर निगम कर्मियों को सम्मानित किया गया। मेयर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। समारोह में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, नगरायुक्त नमामि बंसल सहित अधिकारी एवं पार्षद उपस्थित रहे।
मुख्य परियोजनाएँ:
- सड़क व फुटपाथ विकास, ग्रीनरी व सौन्दर्यकरण (किरसाली चौक, राजपुर चौक, धण्टाघर आदि)
- मोथरोवाला में पशु शवदाह गृह
- आईटी पार्क रोड पर पार्क विकास
- मैकेनाइज स्मार्ट कार पार्किंग व राजपुर रोड पार्किंग
- धोरण में मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन
👉 इस प्रकार स्थापना दिवस पर देहरादून को आधुनिक, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए।

