Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तराखंडऋषिकेशऋषिकेश का विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता: अग्रवाल

ऋषिकेश का विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता: अग्रवाल

ऋषिकेश। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसमस्याओं का समाधान निरंतर प्राथमिकता के आधार पर किया जाता रहेगा। मंगलवार को रायवाला के प्रतीतनगर की वाल्मीकि बस्ती में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने ढोल नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ पूर्व मंत्री व स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का स्वागत व सम्मान किया। ग्राम प्रधान राजेश जुगलान ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान मंडल उपाध्यक्ष बबिता कमल कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि लगभग 18-19 वर्ष पूर्व इस बस्ती की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। क्षेत्र में सड़क, बिजली और स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। लेकिन आज विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के प्रयासों से बस्ती में सड़क, विद्युत एवं पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो पाई हैं, जिससे क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शिव मंदिर एवं सड़कों के जीर्णोद्धार कार्यों हेतु विधायक निधि से सात लाख की धनराशि प्रदान करने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं। मौके पर कार्यक्रम संयोजक बबिता कमल कुमार, नरसिंह पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज, अनीता पंचाल, बीना बंगवाल, शेर सिंह, आशा देवी, लक्ष्मी गुरुंग, कन्हैयालाल, नितिन, अंकित कुमार आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments