Monday, March 9, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनजब तक समाज में हर महिला सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर नहीं होगी,...

जब तक समाज में हर महिला सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर नहीं होगी, तब तक विकास अधूरा

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला एकता समिति , रायपुर की ओर से महिला सशक्तिकरण और सम्मान को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा और महिला अधिकारों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कोमल गुरूंग और कशिश थापा की गोर्खाली लोक नृत्य की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।रविवार को रायपुर स्थित प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर के परिसर में आयोजित कार्यक्रम शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मेमोरियल ट्रस्ट, देहरादून, उत्तराखंड की अध्यक्ष कमला थापा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि सतत प्रयास है। जब तक समाज में हर महिला सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर नहीं होगी, तब तक विकास अधूरा रहेगा। इसके बाद महिला अधिकारों से जुड़े मुद्दो पर बातचीत की गई। इसके साथ ही सम्मान समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मूजिकियल चेयर खेल का भी आयोजन किए गए। मूजिकियल चेयर खेल में प्रथम सोहिता राना, द्वितीय शान्ति थापा और तृतीय रितु रतौला रहीं। इस अवसर पर विनू गुरूंग, अमिता बोहरा, ज्योति थापा, प्रतिभा थापा, अंबिका थापा, निशा थापा,राजेश्वरी देवी, पूजा शाही, मुक्ता राणा, नेहरूग्राम वार्ड के पार्षद सुशीला शर्मा, पार्षद विजय लक्ष्मी नेगी, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना पंवार, महानगर भाजपा के जिला मंत्री सीता रावत, सरिता गुरूंग, प्रमिला थापा, अनिता बोहरा।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments