Wednesday, February 5, 2025
Homeउत्तराखंडऋषिकेशऋषिकेश में डेंगू ने दी दस्तक, स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप

ऋषिकेश में डेंगू ने दी दस्तक, स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप

ऋषिकेश। डेंगू ने ऋषिकेश में दस्तक दे दी है। शहर के मीरानगर क्षेत्र की एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता की स्वास्थ्य जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है, जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। महिला की रिपॉर्ट पॉजिटिव आने के बाद से विभागीय टीमें क्षेत्र में घर-घर डेंगू लार्वा की जांच को सघन अभियान चल रही हैं। शनिवार को सरकारी अस्पताल की ओपीडी में मीरानगर निवासी 50 वर्षीय महिला बुखार की शिकायत लेकर पहुंची। डेंगू के लक्षण दिखने पर चिकित्सक ने उन्हें जांच कराने की सलाह दी, जिसके बाद अस्पताल की लैब में उनका सेंपल लेकर डेंगू की जांच की गई, तो वह पॉजिटिव आई। फौरन महिला को अस्पताल में बने डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया। डेंगू की रोकथाम में जुटी वांलिटियर की टीम को भी इससे अवगत कराया गया, जिसके बाद टीम के सदस्य मीरानगर में महिला के घर पर भी पहुंचे। जांच में उन्हें घर में कहीं भी डेंगू का लार्वा नहीं मिला।  डेंगू पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि ऋषिकेश में यह पहला मामला सामने आया है। शहरी क्षेत्र में नगर निगम के 40 वार्डों में पहले से वांलिटियर की टीम लोगों को जागरूक कर उनके घरों में लार्वा की जांच भी कर रही है। आशाओं के माध्यम से भी डेंगू से बचाव को आवश्यक जानकारी दी जा रही है। यह केस आने के बाद अब मीरानगर क्षेत्र में सघन अभियान चलाया जाएगा। महिला ने खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताया है।
Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments