Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनभाजपा राज में लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है: कॉंग्रेस

भाजपा राज में लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है: कॉंग्रेस

देहरादून। न्यू रोड स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों से आम जन परेशान है। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली को सफल बनाने के लिए राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व विधायक राजकुमार ने ली। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा है कि केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण पब्लिक समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि आज संवैधानिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है । लगातार लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। वोटर लिस्ट में एसआईआर के माध्यम से बड़े पैमाने पर नाम काटे जा रहे हैं और चुनिंदा लोगों के नाम जो भाजपा को वोट देने वाले वोटर शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिससे वोट के अधिकार से बड़े पैमाने पर लोग मतदान से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जन विरोधी दमनात्मक नीतियों के विरोध में लोग महारैली में शामिल होंगे। महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व महानगर अध्यक्ष कहा कि केंद्र सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डों को अडाणी ग्रुप को दे दिया गया है। उन्होंने कहा किसरकारी संस्थानों रिफाइनरों एलआईसी टीएचडीसी का निजीकरण किया जा रहा है। कहा है कि हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का झूठा वायदा करके युवाओं के हकों पर कुठाराघात किया गया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश में वोट चोरी का मुद्दा जोर शोर से उठाया है। बैठक में नीनू सहगल, कुलदीप नेहली, अनूप कपूर पार्षद विरेन्द्र विष्ट निखिल कुमार, सुनील बांगा, दीपा चौहान देवेन्द्र कौर, विवेक चौहान, वकील, अशोक कुमार ,अशाक कोहली , राजेश चन्देल आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments