Tuesday, July 1, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनवन मंत्री से की मृतक पशुओं को जंगलों में दफनाने की अनुमति...

वन मंत्री से की मृतक पशुओं को जंगलों में दफनाने की अनुमति देने की मांग

देहरादून। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने वन मंत्री सुबोध उनियाल को पत्र भेजा है। शहर में मरने वाली पशुओं को जंगलों में दफनाने की अनुमति देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पहले वन विभाग इसकी अनुमति देता था। अब नहीं दी जा रही। नगर निगम क्षेत्र में बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में मृत पशु पाए जाते हैं। शर्मा ने कहा कि देहरादून में पशु मर रहे हैं। उन्हें दफनाने के लिए सरकार ने कोई इंतजाम नहीं किए हैं। शर्मा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में मृतक पशुओं को उठाने का काम नगर निगम का है। इसके लिए नगर निगम ने ये काम ठेके पर दिया हुआ है। अब ठेकेदार के कर्मचारी मृत पशुओं को दफनाने के लिए जंगलों में जा रहे हैं तो वन विभाग मना कर रहा है। ऐसे में मृत पशुओं के खुले में रहने से शहर में बीमारी फैलने की संभावना हो सकती है। लालचन्द शर्मा ने मांग कि की मृतक पशुओं को दफनाने पर लगा प्रतिबंध हटाया जाए।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments