Monday, March 30, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनसातवें वेतनमान के अनुसार निगम कर्मचारियों को एचआरए का लाभ सुनिश्चित कराने...

सातवें वेतनमान के अनुसार निगम कर्मचारियों को एचआरए का लाभ सुनिश्चित कराने की मांग

देहरादून। उत्तराखंड राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने निगमों के कर्मचारियों को भी सातवें वेतनमान के अनुसार एचआरए का लाभ सुनिश्चित कराने की मांग की। मुख्य सचिव को भेजे पत्र में महासंघ ने कहा कि सातवें वेतनमान के अनुसार मकान किराए भत्ते का भुगतान आज भी कई निगमों में नहीं हो रहा है। महासंघ अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी ने कहा कि निगमों के कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्हें समय पर कभी भी अन्य कर्मचारियों की भांति लाभ सुनिश्चित नहीं कराए जाते हैं। इससे निगमों के कर्मचारियों को बड़ा नुकसान हो रहा है। न उन्हें महंगाई भत्ते का लाभ समय पर मिलता है। न ही शासन स्तर से कर्मचारियों को दिए जाने वाले निगमों के कर्मचारियों पर लागू होते हैं। कहा कि ये सुनिश्चित किया जाए कि शासन स्तर से राज्य कर्मियों के लिए होने वाले आदेशों का लाभ सीधे निगमों के कर्मचारियों को भी उपलब्ध कराया जाए।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments