Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनसुरक्षा के लिए गनर लगाने की मांग

सुरक्षा के लिए गनर लगाने की मांग

देहरादून। भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षक मंच के राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर ने अपनी सुरक्षा में गनर लगाने की मांग की है। पुलिस महानिदेशक को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि पूर्व में नैनीताल हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को उन्हें सुरक्षा देने के आदेश को दिए थे। लेकिन किसी कारणवश गनर को हटा दिया गया, जिसे दोबारा लगाया दिया गया था। लेकिन फरवरी 2023 में उनके एक मामले में जेल जाने के बाद गनर दोबारा हटा दिया गया था। वर्तमान में वो जमानत पर रिहा चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें जान का खतरा है। लिहाजा, उनकी सुरक्षा में दोबारा गनर को लगा दिया जाए।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments