देहरादून। प्रखंड में काश्तकारों और बागवानों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी उत्तरकाशी पंहुचे। कृषि मंत्री गणेश जोशी से क्षेत्र में मृदा परीक्षण केंद्र खोलने की मांग उठाई। बधानी ने अपने पत्र में लिखा है कि नौगांव क्षेत्र में कृषि भूमि की उर्वरता में लगातार गिरावट आ रही है और मृदा कटाव हो रहा है। जिससे किसानों के सामने मृदा परीक्षण कराने की समस्या है और लोगों को कृषि से संबंधित सही जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाती है। कृषि मंत्री से मांग की गई कि नौगांव क्षेत्र में भू मृदा परीक्षण केंद्र खोलकर उसमें विशेषज्ञ तैनात किये जायें और उपयोगी मशीनों से मृदा परीक्षण किया जाये। मिट्टी की सही गुणवत्ता की जानकारी कृषकों को उपलब्ध कराई जाएं।

