Monday, March 30, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनपश्चिम बंगाल में प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के दोषियों को...

पश्चिम बंगाल में प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

देहरादून। विभिन्न जन संगठनों और महिला संगठनों ने शनिवार को पश्चिम बंगाल कोलकाता में मेडिकल प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। वक्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रशिक्षु डॉक्टर की नृशंस हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की। सभी ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई। उन्होंने रूद्रपुर में रेप के बाद महिला की हत्या के आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। साथ ही आईएमए के देशव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कानून की मांग उठाई। वक्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणियों और उनकी पार्टी के लोगों द्वारा अस्पताल में तोड़फोड़ व चिकित्सकों से मारमीट करने, सबूतों को नष्ट करने की कड़े शब्दों में निंदा की। उत्तराखंड में सरकार से अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। इस दौरान एसएफआई के प्रदेश सचिव हिमांशु चौहान, नितिन मलेठा, अनामिका राज, माही, अंजली, मुकुल, कमला पंत, उमा भट्ट, दमयंती नेगी, अनामिका, ज्योत्सना रावत, अधिवक्ता अनुराधा, रजिया बेग, अविष्ठा ,कृतिका, सोनल, इंदु नौडियाल, सीपीआई(एम) जिला सचिव राजेंद्र पुरोहित, शहर कमेटी सचिव अनंत आकाश, सीटू जिला महासचिव लेखराज, राज्य नुरेशा अंसारी, किसान सभा जिला सचिव कमरुद्दीन समेत एसएफआई, जनवादी महिला समिति‌, सीटू, जिला किसान सभा, महिला मंच व अन्य संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments