Friday, February 27, 2026
Homeउत्तराखंडडोईवालादिल्ली तक पहुंची लच्छीवाला टोल प्लाजा हटाने की मांग

दिल्ली तक पहुंची लच्छीवाला टोल प्लाजा हटाने की मांग

ऋषिकेश। डोईवाला विधानसभा में स्थित लच्छीवाला टोल प्लाजा को हटाने की मांग अब दिल्ली तक पहुंच गई है। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जनहित, सुरक्षा और पर्यावरण का हवाला देते हुए इस टोल बैरियर को तत्काल समाप्त करने का आग्रह किया। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि डोईवाला विधानसभा के बीच लच्छीवाला टोल प्लाजा है। लच्छीवाला क्षेत्र हाथियों के प्राकृतिक आवागमन का कॉरिडोर है, जहां पहले भी कई बार हाथियों द्वारा राहगीरों पर जानलेवा हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कहा कि टोल प्लाजा के कारण वाहनों की आवाजाही और जाम की स्थिति बनती है, जिससे हाथियों के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष का जोखिम बढ़ जाता है। इससे न केवल यात्रियों की जान खतरे में पड़ती है, बल्कि आसपास के गांवों के लोगों को भी भय के साए में रहना पड़ता है। उन्होंने टोल प्लाजा को सुरक्षित वैकल्पिक स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग करते हुए कहा कि इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और हाथियों के संरक्षण के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments