कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव वर्ष 2024 को उत्तराखंड के गांधी एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय इंद्रमणी बडोनी जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस संबधित में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेता डा. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि स्व. इंद्रमणी बडोनी पृथक उत्तराखंड राज्य के लिए प्रतिबद्ध थे और इसी संदर्भ में उन्होंने 1994 में पौड़ी में आमरण अनशन किया था। पृथक राज्य की प्राप्ति में उनके योगदान को देखते हुए ही पार्टी ने नव वर्ष को उनके जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। कहा कि उत्तराखंड में मूल निवास 1950 और भू कानून लागू करना यूकेडी का मौलिक एजेंडा है जिसे लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए हम सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा। कार्यक्रम में जगदीपक सिंह रावत,पुष्कर सिंह रावत ,प्रवेश चंद्र नवानी ,सत्य प्रकाश भारद्वाज, सर्वेंद्र काला, विनोद चौधरी, दिनेश सिंह मेहरबान सिंह नेगी, प्रभाकर ध्यानी,राजा राम अंथवाल और भारत मोहन काला सहित दल के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on