बागेश्वर। बागेश्वर के जिला खेल अधिकारी अपने आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी चंद्र लाल वर्मा आज जब काफी देर तक अपने ऑफिस नहीं पहुंचे तो उनका ड्राइवर आवास पर पहुंचा। ड्राइवर ने आवाज लगाई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। फोन भी किया लेकिन चंद्र लाल वर्मा ने फोन रिसीव नहीं किया। ड्राइवर ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर भीतर गई। अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। अंदर चंद्र लाल वर्मा फर्श पर पड़े हुए थे।
उनकी नब्ज टटोली तो उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया। चंद्र लाल वर्मा मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के टकना के रहने वाले थे। वो बागेश्वर के रामनगर में सरकारी आवास से रहते थे। वहीं से उनकी लाश बरामद हुई है। उन्होंने 5 जनवरी 2022 को कार्यभार ग्रहण किया था। इसके अलावा वो 30 अप्रैल 2024 को सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनके निधन की सूचना पर अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी उनके आवास पर उमड़ पड़े। बागेश्वर डीएम अनुराधा पाल ने बताया कि खेल अधिकारी सीएल वर्मा का शव उनके सरकारी कमरे से बरामद हुआ है। वहां पर उन्होंने उल्टी भी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारणों का पता चल सकेगा।
बंद कमरे में मिला बागेश्वर के जिला क्रीडाधिकारी का शव
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

