देहरादून। आज दिनांक 11.10.2024 को देहरादून मंडल के अंतर्गत मसूरी उपमंडल के मसूरी उपडाकघर में डाक विभाग की ओर से डाक चौपाल का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत आम जन मानस को डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी | साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी भी दी गयी | इस अवसर पर चीफ पोस्टमास्टर जनरल उत्तराखंड डाक परिमंडल श्रीमती शशि शालिनी कुजूर ने बताया कि इस डाक चौपाल का उद्येश्य डाक विभाग की योजनाओं के बारे में आम जनता को जागरूक करना है | इस मौके पर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, डाकघर बचत बैंक तथा डाक जीवन बीमा तथा ग्रामीण डाक जीवन बीमा की विभिन्न योजनाओं की विस्तार में जानकारी दी गयी | उन्होंने यह भी बताया की कोई भी व्यक्ति अपने निकटतम डाकघर से भी सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकता है | मसूरी डाकघर के आस पास के अनेको ग्राहकों ने भी इस डाक चौपाल में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया | डाक विभाग की ओर से प्रवर डाक अधीक्षक देहरादून मंडल श्री जगत सिंह बिष्ट , सहायक डाक अधीक्षक मसूरी उपमंडल श्री अनूप सिंह, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक देहरादून शाखा मैनेजर श्री अभिषेक चौहान उपस्थित रहे |
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

