Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनदधीचि देहदान समिति:रमेश चन्द्र गौड़ 90 वर्षीय रमेश चन्द्र गौड़ की आंखों...

दधीचि देहदान समिति:रमेश चन्द्र गौड़ 90 वर्षीय रमेश चन्द्र गौड़ की आंखों से होगा दो लोगो की दुनिया मे उजाला

देहरादून। दधीचि देहदान समिति देहरादून उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ मुकेश गोयल ने बताया कि 90 वर्षीय श्री रमेश चन्द्र गौड़ जी का घर में ही निधन हो गया। श्री गौड़ जी वन अनुसंधान संस्थान के वनस्पति विज्ञान में रिसर्चर्स के पद पर कार्यरत रहे। आज दिन में भोजन के बाद उनको घबराहट हुई और ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया, इनके छोटे भाई श्री चंद्रमोहन गौड़ ने दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष डॉ मुकेश गोयल को ये दुःखद समाचार दिया और उसके बाद हमारे कोषाध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार अरोड़ा जी ने श्री इन्द्रेश अस्पताल के माध्यम से उनका नेत्रदान संपन्न कराया। दधीचि देहदान समिति देहरादून द्वारा अपने 18 माह के कार्यकाल में 7 देहदान व 6 नेत्रदान संपन्न हो गए हैं।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments