Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनदधीचि देहदान समिति: अवकाश प्राप्त शिक्षिका आभा गोयल का देहांत के...

दधीचि देहदान समिति: अवकाश प्राप्त शिक्षिका आभा गोयल का देहांत के बाद नेत्रदान व देहदान

देहरादून।  दधीचि देहदान समिति देहरादून के अध्यक्ष डॉ मुकेश गोयल के अनुसार कालिंदी एनक्लेव निवासी श्रीमती आभा गोयल 64वर्ष का आज सुबह 8बजे दून अस्पताल में इलाज के दौरान देहांत हो गया। स्व० आभा गोयल जी नारी शिल्प मंदिर इंटर कॉलेज में जीवविज्ञान की अध्यापिका रही हैं। स्व० आभा गोयल जी के पति श्री प्रदीप कुमार गोयल उत्तराखंड जल संस्थान से अवकाशप्राप्त हैं।
नेत्रदान के लिये समिति के कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार अरोड़ा ने निर्मल आश्रम ऋषिकेश के श्री आत्मप्रकाश(बाबूजी) से संपर्क किया, वहां से आये डॉ वंशराज व श्री मकरेंदु की टीम ने स्व० आभा गोयल जी का कार्निया प्राप्त किया ।
देहदान के लिये डॉ महेंद्र पंत (विभाग प्रमुख शरीर रचना विभाग)व डॉ राजेश मौर्या की देखरेख में दून मेडिकल कॉलेज में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर दधीचि देहदान समिति देहरादून के संरक्षक श्री विजय जुनेजा जी,अध्यक्ष डॉ मुकेश गोयल,महासचिव नीरज पाण्डे, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार अरोड़ा, राकेश राणा ,कालिंदी सोसाइटी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र पराशर, सचिव अनन्त आकाश व अन्य काफी लोग उपस्थित रहें।
सभी ने एक साथ गायत्री मंत्र का पाठ किया।
दून मेडिकल कॉलेज की तरफ से परिवार को स्मृति स्वरूप एक पौधा भेंट किया गया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments