Friday, February 6, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनआधुनिक सुविधाओं से युक्त क्योर अस्पताल का हुआ उद्घाटन

आधुनिक सुविधाओं से युक्त क्योर अस्पताल का हुआ उद्घाटन

देहरादून। शहर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त क्योर अस्पताल का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि काऊ ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की स्वास्थ्य संस्था की लंबे समय से आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि क्योर अस्पताल के शुरू होने से आम लोगों को बेहतर और समय पर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे उन्हें बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में 24 घंटे की इमरजेंसी सेवा, आईसीयू, डिजिटल एक्स-रे, पैथोलॉजी लैब एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में कुल 50बेड की व्यवस्था की गई है। अस्पताल के चेयरमैन जीके गुप्ता ने बताया कि इस अस्पताल का उद्देश्य आम जनता को किफायती और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास,राज्य मंत्री पुनीत मित्तल,श्याम अग्रवाल, विशाल गुप्ता,पार्षद विमल उनियाल डॉ. अजय उपाध्याय डॉक्टर जी गुप्ता, कैप्टन गुंजन गुप्ता,सत्यम शुक्ला आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments