Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तराखंडडोईवालासभासदों की अनदेखी दुर्भाग्यपूर्ण, निष्पक्ष जांच हो: मोहित

सभासदों की अनदेखी दुर्भाग्यपूर्ण, निष्पक्ष जांच हो: मोहित

डोईवाला। परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने डोईवाला नगरपालिका में सभासदों और अध्यक्ष के बीच चल रहे विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 14 निर्वाचित सभासदों द्वारा जिलाधिकारी से मिलकर अध्यक्ष के विरुद्ध शिकायत करना गंभीर विषय है। यह दर्शाता है कि निकाय में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का गला घोंटा जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने आरोप लगाया कि जिन प्रस्तावों को बोर्ड बैठक में सभासदों ने अस्वीकृत कर दिया था, उन्हें बाद में अध्यक्ष और ईओ द्वारा स्वीकृत करना पार्षदों का अपमान और नियमों की अवहेलना है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का अध्यक्ष होने के बावजूद भाजपा के ही पार्षद विरोध में खड़े हैं, जो सत्तापक्ष की आंतरिक कलह को उजागर करता है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और पार्षदों को न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान न हुआ, तो कांग्रेस पार्टी जनहित और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments