देहरादून। उत्तराखंड के पहले पार्षद हमारे बड़ोवाला के बड़े भाई बिजेंद्र रावत(बिज्जी भाई) जी जिन्होंने गोद जन सेवा फाउंडेशन में 10 जरूरतमंद कन्याओं को छात्रवृति के तहत गोद लिया और यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारे बड़ोवाला क्षेत्र के बड़े भाई पार्षद बिजेंदर रावत (बिज्जी भाई) जी ने ऐसा नेक कार्य किया हे। अगर आज बच्चे शिक्षित होंगे तो कल वही बच्चे हमारे देश का भविष्य बनेंगे । पार्षद बिजेंद्र रावत जी ने यह ही नही समाज में (बच्चों,महिलाओं, बुजुर्गों के लिए)हजारों ऐसे नेक कार्य किए है जिनकी कोई गिनती नहीं है समाज में इस तरह के व्यक्ति की जितनी भी प्रशंसा की जाए बहुत कम है इस तरह के व्यक्ति समाज में बहुत कम देखने को मिलते हे । हम भगवान बद्री विशाल से प्रार्थना करते हैं आप अपने व्यवसाय में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करें और इसी प्रकार जरूरतमंदों की मदद करते रहे और एक दिन आप हमारे विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करें। 
हमारे बड़े भाई जितेंद्र लिंगवाल जी प्रेम सिंह भंडारी जी (पीरु भाई जी),#प्रदीप पंत जी, हरिओम जी, अशोक प्रधान जी, आशीष गोसाई जी आदि और अन्य व्यक्ति भी जो भी जरूरतमंदों(बच्चों,महिलाओं, बुजुर्गों) लोगो के मदद के लिए अपना योगदान देते रहते है इनकी भी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है,साथ ही साथ में बड़ोवाला यूथ क्लब के सभी सदस्यों का भी धन्यवाद देता हूं जो अपनी सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक और शारीरिक रूप से सहयोग करके जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों के चेहरे में मुस्कान लाकर एक पुण्य का काम करते हैं आपकी भी जितनी भी प्रशंसा की जाए बहुत कम है।
दोस्तों भगवान ने हमे मनुष्य जीवन दिया है इसमें जितना हो सके नेक कार्य करते जाए क्योंकि कल किसने देखा है कुछ पता नही। सांसारिक जीवन में जो भी नेक कार्य आपके द्वारा किए गए होंगे वही आपके साथ जाएंगे और सब कुछ यही का यही रह जायेगा l ऊपर आपकी पहचान आपके पद देखकर नहीं आपके कर्म देखकर होगी। जिंदगी में अच्छे कर्म करे और अपनी जिंदगी शान से जिए ।

