देहरादून। पौड़ी में अशासकीय स्कूलों में शिक्षक, मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की भर्ती गड़बड़ी की एसआईटी जांच पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पारदर्शिता के संकल्प पर सरकार इसी सख्ती के साथ आगे बढ़ती रहेगी। भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी भी तरह की नियुक्ति प्रक्रिया में भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पौड़ी अशासकीय स्कूलों की भर्ती की गड़बड़ी की जांच कराई जा रही है। एसआईटी जांच में कुछ भी गड़बड़ी मिलने पर बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी। गड़बड़ी, भ्रष्टाचार के किसी भी मामले को हल्के में नहीं लिया जाएगा। बेहद सख्ती के साथ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कहा कि सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने को सख्त से सख्त कदम उठाए हैं। इसी सख्ती के साथ ही इन कानूनों को धरातल पर भी उतारा जा रहा है। युवाओं के लिए पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है। नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। पारदर्शी तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया को लागू कराया जा रहा है। अब नकल माफिया युवाओं के अधिकारों पर डाका नहीं डाल पा रहे हैं। ऐसे नकल माफियाओं को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।
भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: धामी
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on