Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनउपनल कर्मियों को निगम महासंघ का समर्थन

उपनल कर्मियों को निगम महासंघ का समर्थन

देहरादून। उपनल कर्मचारियों के आंदोलन को राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने अपना समर्थन दिया है। महासंघ ने सोमवार को निकलने वाली उपनल की रैली को समर्थन देते हुए कर्मचारियों को नियमित किए जाने की मांग की। महासंघ अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी ने कहा कि उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर हाईकोर्ट से स्पष्ट आदेश हो चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक नियमितीकरण को लेकर कोई आदेश नहीं किया जा रहा है। उपनल कर्मियों को समान काम का समान वेतन उपलब्ध कराया जाए। सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने की बजाय कोर्ट के आदेश को सीधे लागू किया जाए। महामंत्री नंदलाल जोशी ने कहा कि विभागों में आज के समय उपनल कर्मचारियों की बेहद अहम भूमिका है। उपनल कर्मचारी फील्ड से लेकर ऑफिस तक का काम संभाले हुए हैं। 15 से 20 साल से उपनल कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उपनल कर्मियों को नियमित किए जाने में अब देर न की जाए।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments