Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरसंचार सेवा ठप रहने से परेशान रहे उपभोक्ता

संचार सेवा ठप रहने से परेशान रहे उपभोक्ता

विकासनगर। पछुवादून क्षेत्र में मंगलवार को निजी कंपनियों की संचार सेवा पूरी तरह से ठप रही। जिससे उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। निजी कंपनियों से सबंधित उपभोक्ता दिनभर एक दूसरे संपर्क नहीं कर पाये। संचार सेवा न होने के कारण लोग देश दुनियां से अलग थलग पड़े रहे। बीएसएनएल की संचार सेवा खराब रहने के कारण अधिकांश उपभोक्ता निजी कंपनियों की संचार सेवा से जुड़े हैं। लेकिन मंगलवार को प्रमुख चार निजी कंपनियों की संचार व्यवस्था पूरी तरह से ठप रहे। दिनभर लोगों के फोन बंद रहे। इससे लोग अपनों से बातचीत नहीं कर पाये। यही नहीं व्यापारियों से लेकर विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विभागों में कामकाजी लोगों के फोन बंद रहने से काम प्रभावित रहा। सूचनाओं का आदान प्रदान न होने से उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ गयी। देर शाम तक लोग निजी कंपनियों से संपर्क साधते रहे। लेकिन कंपनियों से कुछ देर में नेटवर्किंग व्यवस्था ठीक करने की बात करते रहे। लेकिन देर शाम तक भी संचार सेवा नहीं सुधर पायी।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments