हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मंडल की कनखल शहर इकाई के अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने कहा कि कॉरिडोर व्यापारियों को उजाड़ने की साजिश है। इसे किसी भी रूप में लागू नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान कनखल इकाई के अध्यक्ष पद पर भगवत अग्रवाल और महामंत्री पद पर दिनेश कालरा को चुना गया। कनखल के चरण दासी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने बताया कि कनखल शहर अध्यक्ष पद पर दो आवेदन मिले थे। इनमें से अमित अरोड़ा ने अपना नाम वापस ले लिया था। इसी के आधार पर भगवत अग्रवाल को अध्यक्ष बनाया गया। महामंत्री पद पर दिनेश कालरा चुने गए। देवेंद्र खत्री और संजय कुमार उपाध्यक्ष बनाए गए। चुनाव अधिकारी किशन बजाज ने पदाधिकारियों की घोषणा की।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on