Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनकांग्रेस की संविधान बचाओ रैली चारधाम यात्रा में विघ्न डालने का प्रयास...

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली चारधाम यात्रा में विघ्न डालने का प्रयास : महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की ओर से बुधवार को निकाली जा रही संविधान बचाओ रैली चारधाम यात्रा में विघ्न डालने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही राज्य विरोधी रही है और इसीलिए वह पावन कार्यों में विघ्न डालने का भी प्रयास कर रही है। मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि चारधाम यात्रा की शुरुआत को देखते हुए कांग्रेस को यह कार्यक्रम स्थगित कर देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने अपील की कि कांग्रेस पार्टी चारधाम यात्रा में सहयोग के लिए आगे आए। भट्ट ने कांग्रेस के आंदोलन की टाइमिंग और औचित्य पर सवाल खड़े किए। कहा कि चार धाम यात्रा उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ है। ऐसे में यात्रा के शुभारंभ पर आंदोलन नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन तब और भी दुर्भाग्यपूर्ण हो जाता है जब पूरा देश पहलगामा हमले से दुख और आक्रोश में है। देश जहां प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुश्मनों को करारा जवाब देने की तैयारी में जुटा है, वहीं कांग्रेस नकारात्मक राजनीति कर रही है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस शासनकाल में संविधान के इतर उठाए गए कदमों का भी ब्योरा रखा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी आदि मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments