– जो अपनी पार्टी को नहीं जोड़ पा रहे हैं वह भारत जोड़ो की बात कर रहे हैं
देहरादून। सोमवार को बरेली पहुंची उत्तराखंड की बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को राजनीतिक आडंबर बताया। साथ ही अंकिता हत्याकांड में एसआईटी के द्वारा जो भी शामिल हैं, उन सभी को जेल भेजने की बात कही। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की बरेली में ससुराल है। रेखा के पति गिरधारी लाल साहू की तरफ से बनखंडी नाथ मंदिर में हर वर्ष रामलीला का आयोजन कराया जाता है। इसी आयोजन में शामिल होने के लिए उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य बरेली पहुंची। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘हमें यह चिंतन करना चाहिए कि जो भारत जोड़ो की बात कर रहे हैं, भारत तो पहले से ही जुड़ा हुआ है, लेकिन जो अपनी पार्टी को नहीं जोड़ पा रहे हैं वह भारत जोड़ो की बात कर रहे हैं। मुझे लगता है कहीं न कहीं इनके विजन ही स्पष्ट नहीं हैं, जो अपनो को संजो के नहीं रख पाए, जो अपने परिवार को ही संजोकर ना रख पाए।’ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि ‘यह सिर्फ एक राजनीतिक आडंबर है इस से ज्यादा कुछ नहीं। ‘
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजनीतिक आडंबर: रेखा आर्य
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on