ऋषिकेश। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में कांग्रेसियों ने ऋषिकेश में न्याय यात्रा निकाली। न्याय यात्रा के जरिए कांग्रेसियों ने सरकार पर महिला उत्पीड़न, बेरोजगारी, पलायन आदि बढ़ाने का आरोप लगाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी के हत्यारों को कठोर सजा दिलाने का मुद्दा उठाते हुए न्याय की मांग की। बुधवार को कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इसके बाद उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में ऋषिकेश बाजार में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग उठाते हुए न्याय यात्रा निकाली। यह यात्रा रेलवे मार्ग, हरिद्वार मार्ग, घाट रोड होते हुए गांधी स्तंभ पर पहुंचकर संपन्न हुई। गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी का फर्क जग जाहिर हो चुका है। भाजपा जनता को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, लेकिन महिलाओं के उत्पीड़न के आरोप अब तक कई भाजपाइयों पर लग चुके हैं। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा राज में महिलाओं पर आए दिन अत्याचार हो रहे हैं। पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि देश और प्रदेश में रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं हो रही है। भाजपा राज में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे हैं। बेरोजगारी के कारण युवाओं को अपने स्थान को छोड़कर अन्यत्र जाना पड़ता है और वह शोषण का शिकार होते हैं। ऋषिकेश महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार अंकिता के हत्यारों को बचाने का काम कर रही है। अंकिता के जिस कमरे से सबूत मिल सकते थे, उसको भी बुलडोजर की मदद से तहस नहस करवा दिया गया। आज की इस न्याय यात्रा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए सरकार को जगाना है।
मौके पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल खरोला, जयेंद्र रमोला, संजय गुप्ता, विजयपाल रावत, मदन मोहन शर्मा, सुधीर राय, प्रदीप जैन, अरविंद जैन, मनीष शर्मा, ललित मोहन मिश्र, असवानी बहुगुणा, ऋषि सिंघल, भगवती प्रसाद सेमवाल, सोहन लाल रतूड़ी, देवेंद्र प्रजापति, विजय लक्ष्मी शर्मा, राधा रमोला, भगवान सिंह पंवार, जगत नेगी, शकुंतला शर्मा, मालती, मधु मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष रुकम पोखरियाल, राहुल रावत, बीएस पयाल, चंदन पंवार, विवेक तिवाड़ी, प्रदीप चंद्रा, सुभाष जखमोला, राजेश शाह, मुकेश जाटव, कमल बनर्जी, प्रवीण गर्ग, रविन्द्र प्रकाश, रेनू बिष्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष साक्षी रांगड़, विक्रम भंडारी, गजेंद्र विक्रम शाही, मधु जोशी, कमलेश शर्मा, सरोजनी थपलियाल, विजयपाल सिंह पंवार, धर्मेंद्र गुलियाल, सुरेश खरोला, अशोक शर्मा, परमेश्वर राजभर, मनीष जाटव, विनोद रतूड़ी, धर्मराज सिंह पुंडीर, राजेंद्र पंत, विश्वजीत अधिकारी, मिन्हाल हाशिम, जतिन जाटव, देवी प्रसाद, अभिषेक शर्मा ,कल्याणी, उषा भंडारी, योगराजदत्त नौटियाल , सावित्री देवी, प्रवीण जाटव, अजय राजभर, अभिनव सिंह मलिक, ऋषभ राणा, इमरान सैफी, सनी प्रजापति, ओम सिंह पवार, अजय दास, गौरव अग्रवाल, रमेश चौहान आदि उपस्थित रहे।

