Monday, July 21, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनकांग्रेसियों ने  किया भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को याद 

कांग्रेसियों ने  किया भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को याद 

देहरादून। भारत छोड़ो आंदोलन की 82वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को गांधी पार्क में आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और कहा कि उन्हें गर्व है कि वह उस कांग्रेस का हिस्सा हैं, जिसने देश की आजादी के लिए बलिदान दिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि अगस्त क्रांति दिवस इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। कांग्रेस के तमाम नेताओं ने इस क्रांति में हिस्सा लेकर शहादत दी। माहरा ने कहा कि सिर्फ आजादी ही नहीं आजादी के बाद देश की एकता अक्षुण बनाए रखने के लिए बलिदान दिए। उन्होंने कहा कि आज पूरा उत्तराखंड कांग्रेस की तरफ उम्मीदों से देख रहा है। हमें अगस्त क्रांति दिवस पर संकल्प लेकर लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करना होगा। हर कांग्रेस कार्यकर्ता उत्तराखंड में कांग्रेस की वापसी के लिए संघर्ष कर रहा है। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भारत छोड़ो आन्दोलन में हजारों आंदोलनकारियों का बलिदान हुआ और लाखों लोग देश भर में गिरफ्तार हुए। उन्होंने कहा की अंग्रेजी हुकूमत के तख्त पर यह आखिरी कील साबित हुआ और देश आजाद हुआ। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी पूरण सिंह रावत, नवीन जोशी, याकूब सिद्दीकी, हेमा पुरोहित, मनमोहन शर्मा, मुकीम अहमद, अर्जुन सोनकर, संगीता गुप्ता, ललित भद्री, राजेश पुंडीर, अमीचंद सोनकर, आनंद सिंह पुंडीर, आदर्श सूद, उदय सिंह पंवार, सावित्री थापा, घनश्याम वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments