Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडडोईवालाकांग्रेसियों ने इंदिरा हृदयेश की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित...

कांग्रेसियों ने इंदिरा हृदयेश की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की

ऋषिकेश। मंगलवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि इंदिरा कांग्रेस की दिग्गज नेता थीं, उन्होंने अपने कार्यकाल में जनता के लिए कई काम किए। उन्होंने कैबिनेट मंत्री, नेता प्रतिपक्ष कई कई उच्च पदों पर रहकर प्रदेश की सेवा की। पूर्व नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि इंदिरा हृदयेश के जीवन से हर नेता हर कार्यकर्ता को प्रेरणा लेनी चाहिए। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला और मदन मोहन शर्मा ने कहा कि इंदिरा हृदयेश उन महिलाओं में थीं, जिनकी हमेशा से रुचि राजनीति में ही रही। इंदिरा उस समय मात्र 33 साल की थीं, जब वो पहली बार विधान परिषद की सदस्य बनीं। यह इंदिरा हृदयेश की काबिलियत ही थी। श्रद्धांजलि सभा में सहदेव राठौर, प्रदीप जैन, रुकम पोखरियाल, मदन शर्मा, विक्रम भंडारी, पार्षद राधा रमोला, मधु जोशी, राजेन्द्र कोठारी, परमेश्वर राजभर, प्रवीण गर्ग, विनोद रतूड़ी, अशोक शर्मा, हरि सिंह नेगी, ओम पवार, सावित्री देवी, कमलेश शर्मा, गौरव अग्रवाल, राजेश कुमार शर्मा, आदित्य झा आदि उपस्थित रहे।

डोईवाला में भी कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री स्व. इंदिरा हृदयेश की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि इंदिरा हृदयेश ने व्यवहार और राजनीतिक कुशलता की वजह से अपना एक अलग मुकाम बनाया था। मौके पर डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, एसपी बहुगुणा, प्रमोद कपरुवाण शास्त्री, सभासद गौरव मल्होत्रा, बलविंदर सिंह, अब्दुल कादिर, भारत भूषण कौशल, संजय खत्री, सावन राठौर, आशिक़ अली, सुनींल बरमन, डोईवाला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि देवराड़ी, रईस अहमद, कमल गोला, मुकेश प्रसाद, अखलाख साबरी, मोहमद अकरम, विमल किशोर तिवारी, शाकिर हुसैन, शुभम काम्बोज, बाबूलाल, शाहरुख, राहुल सैनी, स्वतंत्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments