Monday, July 21, 2025
Homeउत्तराखंडविकासनगरबागेश्वर घटना पर प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता

बागेश्वर घटना पर प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता

विकासनगर। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पहाड़ी गली चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बलात्कार की घटना में शामिल आरोपी भाजपा के आनुषांगिक संगठन का पदाधिकारी बताया जा रहा है। इस घटना से भाजपा और उसके आनुषांगिक संगठनों का वीभत्स चेहरा जनता के सामने आ गया है। कहा कि अंकिता हत्याकांड के तार भी भाजपा नेता से जुड़े थे। प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के साथ उत्पीड़न की जितनी भी घटनाएं सामने आ रही हैं, उनमें भाजपा नेताओं का नाम परोक्ष या अपरोक्ष तौर पर जुड़ रहा है। बावजूद इसके भाजपा के नेता शर्मशार होने के खुद का महिमामंडन करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बागेश्वर की घटना के आरोपी और अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को जल्द से जल्द सजा की दी जानी चाहिए। प्रदर्शन करने वाले में ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, शहर कितेश जायसवाल, आशीष पुंडीर, सुरेंद्र शर्मा, पूर्व जिला महासचिव राजीव शर्मा, संदीप भटनागर आदि शामिल रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments