Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनकांग्रेसियों ने जरूरतमंद परिवारों को बांटे कंबल

कांग्रेसियों ने जरूरतमंद परिवारों को बांटे कंबल

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के गोविंदगढ़ वार्ड में जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए। मुख्य अतिथि सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हमेशा गरीबों की मदद के लिए तत्पर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे कोरोना महामारी का संकट हो या आज की महंगाई, कांग्रेस ने हर अवसर पर गरीबों का दुःख-दर्द बांटा है और उनके विकास एवं सेवा को अपना धर्म माना है। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास गरीबों की सेवा का इतिहास रहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी सदैव जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही है और आज गोविंदगढ़ क्षेत्र में गरीबों की सेवा का यह अवसर मिला। इस मौके पर पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल, दीप वोहरा, संजय पालीवाल, कोमल वोहरा, कुलदीप चौधरी, मोहित मेहता, सुदेश शर्मा, सुनील अग्रवाल मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments