Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यउत्तराखंडकांग्रेस करेगी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ प्रदेश भर में विरोध...

कांग्रेस करेगी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ कांग्रेस मंगलवार को प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी। कैबिनेट मंत्री की कांग्रेस पार्टी पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने तीखा विरोध जताया। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि भाजपा पर सत्ता का अहंकार सिर चढ़ कर बोल रहा है। उनके लगातार दिए जा रहे बयान स्तरहीन हैं। यही वजह है, जो उनके संगठन ने उनके इन निचले स्तर के बयान को उनका व्यक्तिगत बयान बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया। इन बयानों से वो अपनी ही पार्टी की किरकिरी करा रहे हैं। अपने संस्कारों और स्तर का परिचय दे रहे हैं। कहा कि कैबिनेट मंत्री ने खुद को सैनिक बताया। उन्हें ये भी बताना चाहिए कि उनका भारतीय सेना में कार्यकाल इतना छोटा क्यों रहा। कांग्रेस ने उनकी सेना के सेवाकाल की अवधि पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए बार बार इस तरह के विवादास्पद बयान दिए जा रहे हैं। इसके विरोध में मंगलवार को प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन होंगे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments