Tuesday, July 1, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनबस्तियों के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी नगर निगम कूच

बस्तियों के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी नगर निगम कूच

देहरादून। दून की बस्तियों के मुद्दे पर आज मंगलवार को कांग्रेस नगर निगम कूच करने जा रही है। सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में इसको लेकर तैयार बैठक हुई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वह बस्तियों को उजाड़ने से बचाने की लड़ाई लड़ते आए हैं और आगे भी इस लड़ाई को लड़ते रहेंगे। उन्होंने बस्तियों के मालिकाना हक को लेकर स्थाई समाधान निकालने की मांग रखी। पिछले दिनों उत्तराखंड मलिन बस्ती विकास परिषद के अध्यक्ष कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मलिन बस्तियों के मुद्दे पर बैठक बुलाई थी। इसमें मंगलवार को नगर निगम कूच का ऐलान किया था। सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में तैयारी बैठक में महानगर अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि भाजपा सरकार मलिन बस्तियों को तोड़ने जा रही है, इसे रोकने के लिए नगर निगम कूच में ज्यादा से ज्यादा संख्या लोग शामिल होंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि बस्तियों में अतिक्रमण के निशान लगाने के साथ ही नोटिस तक दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी इन बस्तियों की हितैषी नहीं रही है। कांग्रेस ने मालिका हक देने के लिए काम शुरू किया, लेकिन तब कांग्रेस की सरकार गिर गई और मामला लटक गया। कांग्रेस आज नगर निगम कूच कर मलिन बस्तियों के हक के लिए सड़कों पर उतर रही है और जब तक हक नहीं मिल जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर डॉ. अरुण रतूड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, जगदीश धीमान, उर्मिला थापा, सुनीता प्रकाश, इलियास अंसारी, सचिन थापा, अनुराग गुप्ता, मोहम्मद फ़ारुख, सूरज क्षेत्री, वीरेंद्र पंवार, ललित भद्री, राजेश पुंडीर, अल्ताफ़ अहमद, जमाल, आदर्श सूद, देवी सिंह नेगी समेत अन्य मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments