Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूननारी न्याय गारंटी के साथ महिलाओं के बीच जाएगी कांग्रेस

नारी न्याय गारंटी के साथ महिलाओं के बीच जाएगी कांग्रेस

देहरादून। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में नारी न्याय गारंटी के साथ महिलाओं के बीच जाएगी। कांग्रेस भवन में शनिवार को महिला कांग्रेस ने इसका ऐलान किया। कहा कि वह अंकित हत्याकांड और महिलाओं के आत्मसम्मान और सुरक्षा के मुद्दे को चुनाव में उठाएगी। प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने पत्रकार वार्ता में नारी न्याय गारंटी की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस नारी शक्ति के लिए महालक्ष्मी, आधी आबादी पूरा हक, शक्ति का सम्मान, अधिकार मैत्री व सावित्री बाई फुले छात्रावास जैसी पांच गारंटी दे रही है। इससे महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा। महालक्ष्मी में गरीब परिवारों की एक महिला को हर साल एक लाख रुपये की गारंटी दी जाएगी। नई नौकरियों में महिलाओं की आधा हिस्सेदारी के लिए आरक्षण लाया जाएगा। आशा, आंगनबाड़ी, भोजन माताओं के वेतन में केंद्र का अनुदान दोगुना किया जाएगा। पंचायत स्तर पर एक अधिकार मैत्री की तैनाती और कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावासों की संख्या में दोगुनी बढ़ोतरी की जाएगी। कहा कि कांग्रेस अंकित भंडारी हत्याकांड और महिला सुरक्षा का मुद्दा भी चुनाव में उठाएगी। पत्रकार वार्ता में आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, निधि नेगी, अनुराधा तिवारी, सावित्री थापा मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments