Friday, March 27, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस देश की विविधता और अखंडता को समाप्त करना चाहती है :...

कांग्रेस देश की विविधता और अखंडता को समाप्त करना चाहती है : सुरेश जोशी

देहरादून। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने गुरुवार को बलवीर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर कहा कि कांग्रेस देश की विविधता और अखंडता के खिलाफ साजिश रच रही है। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुरेश जोशी ने कहा कि विदेश मूल के नेतृत्व वाली पार्टी अब 140 करोड़ देशवासियों का विदेशी मूल बताकर अपमान करने का काम कर रही है। उन्होंने सैम पित्रोदा के बयान को देश विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस देश की विविधता और अखंडता को समाप्त करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भारत को एक देश के रूप में नही स्वीकारा। वह तो लौह पुरुष सरदार पटेल की राष्ट्रवादी कोशिश का परिणाम था कि सभी राज्य एक झंडे के नीचे आ गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजनैतिक महत्वकांक्षा को तरजीह देते हुए देश के विभाजन पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिस एक्सरे की बात कर रहे हैं वह सैम पित्रोदा के बयान से साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि पित्रोदा के इस्तीफे से कुछ नहीं होगा, बल्कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस मामले सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments