Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनकांग्रेस ने आधे-अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर निशाना साधा

कांग्रेस ने आधे-अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर निशाना साधा

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने शनिवार को रायपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने शहर में आधे-अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को लेकर सवाल उठाए। साथ ही स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नगर निकाय चुनाव के लिए तैयार रहने की अपील की। पुलिया नंबर छह में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने निवर्तमान नगर निगम बोर्ड की कार्यप्रणालि को लेकर भी सवाल उठाए। कहा कि निवर्तमान मेयर जनहित के कार्यों के प्रति उदासीन रहे। यहीं वजह है कि आज शहर में जगह-जगह सड़कें खुदी पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं हो रही हैं। सीवर का गंदा पानी घरों में घुस रहा है। नालियां चोक पड़ी हैँ और इस मानसून जलभराव ने देहरादून के ड्रेनेज प्लान की पोल खोलकर रख दी, जिस पर स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किया गया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जनता के सामने रखने की अपील कार्यकर्ताओं से की और कहा कि आगामी निकाय चुनाव में वह मजबूती के साथ पार्टी का पक्ष जनता के बीच रखें, ताकि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सके। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अनिल नेगी, प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, गिरिराज किशोर हिंदवान समेत अन्य ने भी विचार रखे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments