Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडनई टिहरीकांग्रेस ने निकाली मनरेगा बचाओ पदयात्रा

कांग्रेस ने निकाली मनरेगा बचाओ पदयात्रा

नई टिहरी। मनरेगा बचाओ के अभियान के तहत प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं क्षेत्र के पोखरी, मुखेम, घंडियाल, दीन, हेरवाल गांव में गाजे-बाजे के साथ मनरेगा बचाओ पदयात्रा रैली निकाली। विधायक नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा को रोजगार नहीं एक योजना में तब्दील कर दिया है। भविष्य में योजना से अकुशल एवं कुशल श्रमिकों को मिलने वाली रोजगार की कोई गारंटी नहीं है। अकुशल श्रमिक बेरोजगार हो जाएंगे। सरकार ने मनरेगा को विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार करके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और रविंद्र नाथ टैगोर जैसी महान विभूतियों का अपमान किया है। कहा कि मनरेगा योजना में 100 दिन रोजगार की गांरटी थी, लेकिन नए कानून में 125 दिन का रोजगार देने की बात कई जा रही है लेकिन गारंटी नहीं दी जा रही है। कहा कि हरियाणा में श्रमिकों की 400 सौ रुपये मजदूरी निर्धारित है, जबकि उत्तराखंड में मात्र 225 रुपये है। कहा कि अब योजना का 60 प्रतिशत केंद्र तथा 40 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार को देना होगा, जिससे राज्यों पर अतिरिक्त भार पढ़ेगा। श्रमिकों को रोजगार मिलना मुश्किल हो जाएगा। केंद्र सरकार ने मनरेगा में बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की है, पहाड़ाें में संचार नेटवर्क न होने के कारण योजना दम तोड़ी रही है। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश थलवाल, हेमराज रावत, दिनेश नेगी, बलबीर राणा, आकाश कलूडा, सुरेंद्र रावत, गाेकुल पंवार, महेंद्र लाल, रमेश राणा शामिल थे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments