Tuesday, July 1, 2025
Homeउत्तराखंडहरिद्वारकांग्रेस ने कार्यालय विवाद में गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली घेरी

कांग्रेस ने कार्यालय विवाद में गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली घेरी

हरिद्वार। कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेसियों ने कार्यालय विवाद में गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर कोतवाली का घेराव किया। कांग्रेसियों ने मुकदमे में देशद्रोह की धारा बढ़ाने की मांग की। करीब दो घंटे तक कांग्रेसी कोतवाली में डटे रहे। गुरुवार को कांग्रेस ने शहर कांग्रेस कार्यालय का ताला तोड़े जाने के विरोध में कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने नगर कोतवाली का घेराव किया और आरोपियों की गिरफ्तारी तक धरना प्रदर्शन आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। कांग्रेस का आरोप है कि 19 दिसंबर को अमीन के आने से पूर्व ही दूसरे पक्ष ने कार्यालय का ताला तोड़कर उस पर कब्जा कर लिया। वहीं, दूसरे पक्ष ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कांग्रेस पर मामले को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया है। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय ध्वज के साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की गई है। इससे पूर्व कांग्रेसियों ने अपना 139वां स्थापना दिवस सुभाष घाट पर ही मनाया। इस मौके पर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर पार्टी का ध्वज फहराया। महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना उसी समय हुई थी, जब पूरा देश गुलाम था और आजादी की लड़ाई कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में बहुत लंबे समय तक लड़ी, इतना ही नहीं जब देश आजाद हुआ तब भी देश के सामने बहुत चुनौतियां थीं। कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, पूर्व दर्जाधारी डॉ. संजय पालीवाल, कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments