Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनकांग्रेस ने शुरू किया मेरे विकास का दो हिसाब अभियान

कांग्रेस ने शुरू किया मेरे विकास का दो हिसाब अभियान

देहरादून। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर “मेरे विकास का दो हिसाब” अभियान शुरूआत करते हुए, भाजपा पर भावनात्मक मुद्दों की आड़ में अपनी नाकामी छुपाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन एवं संगठन मथुरादत्त जोशी ने अभियान शुरू करते हुए कहा कि पार्टी इस अभियान के जरिए चुनाव को फिर से जनता के मुद्दों की ओर मोड़ते हुए भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों से दस साल के विकास का हिसाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावों में विकास के बजाय भावनात्मक मुद्दों को उठाते हुए अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रही है। इसके जवाब में कांग्रेस ने जनता के सवालों को उठाने का निर्णय लिया है, ताकि लोग हकीकत को जान सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा बीते दस साल में कालाधन वापसी, दो करोड़ नौकरी जैसे वायदों को पूरा नहीं कर पाई है, भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। इसके मुकाबले कांग्रेस अपने अभियान के जरिए किसान, युवा, बेरोजगार, महिला, व्यापारी और छात्र हर किसी वर्ग की आवाज उठा रही है, जिसे देशभर में शानदार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ठोस मुद्दों पर लड़ते हुए, भाजपा के चार सौ पार के नारे की हवा निकालने का काम करेगी। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments