Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनकांग्रेस का भाजपा प्रदेश प्रभारी के खिलाफ प्रदर्शन

कांग्रेस का भाजपा प्रदेश प्रभारी के खिलाफ प्रदर्शन

देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी ने देहरादून में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के खिलाफ प्रदर्शन किया। किशननगर चौक पर मंगलवार को एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करने के साथ ही पुतला भी फूंका। उन्होंने केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे को लेकर सोशल मीडिया में वायरल हो रहे दुष्यंत गौतम के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि भाजपा के जिम्मेदार नेता हेलीकॉप्टर हादसे पर गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा की भाजपा को आम जन की जान से कोई सरोकार नहीं है। चारधाम यात्रा शुरू होने से अब तक 40 दिन में पांच हवाई हादसे हो चुके हैं। गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही सरकार को चेता रही है कि हेली सेवा प्रदान करने वाली कंपनियां मनमानी कर रही हैं वो मानकों का ध्यान नहीं रख रही हैं। समय सीमा का भी ध्यान नहीं रख रही है, लेकिन सरकार ने विपक्ष की आवाज तक को नहीं सुना और हेली कंपनियों को मनमानी की पूरी छूट दे रखी है। अब हादसा होने पर इस तरह के बयान देकर खुद की जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहे हैं। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, कार्यक्रम संयोजक सूरज छेत्री, पार्षद अभिषेक तिवारी, रॉबिन त्यागी, प्रमोद गुप्ता, अर्जुन पासी, जगदीश धीमान ,सुमित्रा ध्यानी, ट्विंकल अरोड़ा, आलोक मेहता, अनूप पासी, संजय शर्मा, सुनील जायसवाल, पूनम छेत्री, विजेंद्र चौहान, अशोक कुमार, वीरेंद्र पंवार, लकी राणा, संजय गौतम, अभिनय बिष्ट, गगन चचर, सुनील थपलियाल, मेहताब आलम, दीपक गुप्ता, अंकित थापा, नितीश राजौरिया समेत अन्य शामिल हुए।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments