हरिद्वार। पूर्व पार्षद इसरार सलमानी और पुनीत कुमार ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोग डरे हुए हैं। चेन स्नेचिंग, वाहन चोरी, लूट और महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सरकार को अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट फुरकान अली, वरुण बालियान और अंकित चौहान ने आरोप लगाया कि धर्मनगरी में खुलेआम अवैध शराब, सट्टा, स्मैक, चरस, गांजा आदि बिकने से अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। जिससे सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों की सुरक्षा और अपराधों पर अंकुश लगाना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार को गंभीरता से कानून व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

