देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं संग शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान महानगर कांग्रेस ने मिठाई बांटी और माहरा के नेतृत्व में उत्तराखंड कांग्रेस का भविष्य और भी उज्ज्वल होने की कामना की। जन्मदिन पर प्रदेश मुख्यालय में खास आयोजन पर करण माहरा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कहा कि सभी कार्यकर्ता भविष्य में भी इसी तरह से सहयोग बनाए रखें, ताकि हम जनहित के मामलों को तत्परता से उठाते रहें। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह पार्टी की विचारधारा की लड़ाई में मजबूती से खड़े रहें। माहरा ने कहा कि व्यक्ति से महत्वपूर्ण हमारी विचारधारा विशेष रूप से राष्ट्रवाद, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता को और मजबूत करना है। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा प्रसाद जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, गोदावरी थापली, नवीन जोशी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी, मनीष नागपाल, महिंद्रा नेगी, आलोक मेहता, डॉ. अरुण रतूड़ी, पिया थापा, वीरेंद्र पवार, शकील मंसूरी, विकास पुंडीर, फजल, गौरव शर्मा, सूरज क्षेत्री, अर्जुन पासी, सहजद अंसारी, मारनैन सिंह, जगत सिंह, विजय सिंह, विजय चौहान, विजय सिंह, अशोक कुमार, विजय सिंह, संजय सिंह, जय सिंह, भूपेंद्र यादव, चुन्नीलाल, सुरेंद्र सैनी समेत अन्य मौजूद रहे।