Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनकॉंग्रेस ने किया कुम्भ भगदड़ के मृतकों की आत्मा की शांति के...

कॉंग्रेस ने किया कुम्भ भगदड़ के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ और हवन का आयोजन

देहरादून।   कांग्रेस मुख्यालय में महाकुंभ में हुई भगदड़ के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ और हवन का आयोजन हुआ है। साथ ही कांग्रेस नेताओं ने महाकुंभ में भगदड़ की जो घटना घटी है उसकी पुनरावृत्ति ना हो ऐसी कामना की गई। साथ ही सरकारों से ऐसे आयोजन से पहले व्यवस्थाओं को बेहतर करने की मांग रखी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विरेंद्र पोखरियाल के संयोजन में पार्टी मुख्यालय में हुए आयोजन में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। पंडित शशिकांत ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ के साथ मृत आत्माओं की शांति के लिए पाठ किया। इस मौके पर विरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संवेदना मृतक परिवारों के साथ है। हम सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की परिपाटी है कि वह हर आयोजन को ईवेंट बना देती है। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए कहीं ना कहीं उत्तर प्रदेश सरकार की अव्यवस्थाएं जिम्मेदार हैं। 100 करोड लोगों के लिए व्यवस्था का दावा करने वाली सरकार इस दुखद घटना से पोल खुल गई है।  महाकुंभ जैसे धार्मिक आयोजन में भी ऐसा ही हुआ और भीड़ को नियंत्रित करने के संसाधन पर्याप्त नहीं थे। पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण भी दुख जताया और कहा कि इस हादसे ने महाकुंभ में राज्य सरकार की तैयारी की पोल खोली है।

इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार, संजय शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, राजेन्द्र शाह, महेन्द्र सिंह नेगी, मानवेन्द्र सिंह, आशीष उनियाल, महिपाल शाह, प्रवीन त्यागी, सूरज सिंह नेगी, सुजाता पॉल, सोनिया आनन्द, प्रतिमा सिंह, पार्षद अमित भण्डारी, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह रावत, देवेन्द्र सिंह, अजय त्यागी, संगीता गुप्ता ,अर्जुन सोनकर, पूर्व पार्षद विजय प्रताप मल्ल, अनूप कपूर, नवीन रमोला ,मुकेश सोनकर, अजय सूद, ओमप्रकाश सती, अनिल नेगी, सुलेमान अली, प्रशांत खंडूरी, अरुण बलूनी, संजय थापा, अभिनव थापर राजकुमार जायसवाल, सिद्धार्थ पोखरियाल, विनीत प्रसाद भट्ट समेत अन्य मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments