Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडऋषिकेशकांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया

कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया

ऋषिकेश। कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत शनिवार को नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। इसके जरिये जीरामजी बिल की खामियों को गिनाते हुए लोगों को जागरूक किया गया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर मनरेगा बजट में कटौती और योजना के मूलस्वरूप से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। कुड़ियाल गांव में आयोजित नुक्कड़ सभा में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि मनरेगा करोड़ों गरीब परिवारों की आजीविका की रीढ़ है। केंद्र सरकार नाम बदलने और बजट कम करने जैसे कदम उठाकर इसे समाप्त करने की साजिश रच रही है, जिसे कांग्रेस सफल नहीं होने देगी। कहा कि आने वाले दिनों में डोईवाला की सभी ग्राम पंचायतों में चौपाल और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि मनरेगा कोई खैरात नहीं, बल्कि संविधान द्वारा गरीबों को दिया गया कानूनी अधिकार है। भाजपा सरकार नियमों में जटिलता लाकर गरीबों को उनके हक से वंचित करना चाहती है। वहीं थानों मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट और पूर्व प्रधान महेश कुकरेती ने कहा कि श्रमिक विरोधी बदलावों को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। इस दौरान लोगों को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा भेजा गया पत्र भी वितरित किया गया। मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल, जिला उपाध्यक्ष एसपी बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष अश्विनी बहुगुणा, प्रधान राहुल मनवाल, करण रावत, विमल किशोर तिवारी, बलबीर सिंह मनवाल, अनुज बहुगुणा, सबल मनवाल, मनजीत कृशाली, आशा बिष्ट, अनीता राठौर, भारती कृशाली, दीपमाला जोशी, सुनीता आदि रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments