Monday, July 21, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनविधानसभा सहसपुर के कांग्रेस नेताओं, सेवानिवृत सैनिकों, गोरखाली समाज के कई नेताओं...

विधानसभा सहसपुर के कांग्रेस नेताओं, सेवानिवृत सैनिकों, गोरखाली समाज के कई नेताओं ने की भाजपा  की सदस्यता ग्रहण 

देहरादून। सोमवार को विधानसभा सहसपुर में भाजपा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह की उपस्थिति और सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत कारबारी ग्रांट में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमे विधानसभा सहसपुर के अलग अलग क्षेत्रों के कांग्रेस नेताओं व लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ली। सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने नए सदस्यों को पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
सदस्यता लेने वालों में कारबारी के पूर्व प्रधान नारायण सिंह ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व कंडोली के पूर्व प्रधान मेघ सिंह, जनकल्याण समिति के अध्यक्ष दुर्गा बहादुर छेत्री , पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कंडोली राजकुमार उपाध्याय, वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य कंडोली कुमारी कंचन , सोनू थापा, संजय कुमार, अभिषेक कुमार ,तेज प्रकाश, गोरखाली सुधार सभा के शाखा अध्यक्ष कैप्टन भंगुमल, ग्राम पंचायत सदस्य सुधीर ठाकुर, ग्राम पंचायत सदस्य नीतू छेत्री, ईस्ट होप टाउन के पूर्व प्रधान राजेंद्र बिष्ट, कमल सिंह भंडारी, इंद्र सिंह राणा ,इंद्र सिंह नेगी, जबर सिंह नेगी, सूबेदार रूद्र बहादुर खत्री, सूबेदार मित्र सेन ठाकुर, कैप्टन रवि कुमार , रेशम डिप्टी डायरेक्टर अनिल कुमार छेत्री, सूबेदार सुरेश थापा ,सूबेदार दीपक मल्ल,राजकुमार शाही, दीपक गुरुंग, सुनील ठाकुर ,मंजू थापा ,बिंदु थापा , हेमा मल्ल ,सनी ठाकुर, अमित गुरुंग, विशाल गुरुंग, शोभा ठाकुर आदि शामिल रहें।
वहीं सेलाकुई चुनाव कार्यालय में भी विधायक सहदेव पुंडीर की उपस्थिति में अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ली। सदस्यता लेने वालो में नवीना, रानी समसिदा, फरहाना ,नसीम ,इमराना, मनीषा, नसीमा, अक्लिमा, शमशीदा, इसराना, मोमिना, सुलताना, रहनुमा, शाहिदा, सोनम, तैयब, मोना , सना , सुबिना व ग्राम पंचायत सदस्य परवेज मलिक आदि प्रमुख रहें।
विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा सभी नए लोगों के पार्टी में जुड़ने से भाजपा को मजबूती मिलेगी। भाजपा को मिल रहे हैं जन समर्थन से साफ है कि इस बार भी प्रचंड बहुमतों के साथ भारतीय जनता पार्टी केंद्र में वापसी करने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और नए लोगों के भाजपा में जुड़ने से निश्चित रूप से हम इस बार 400 का आंकड़ा पार करेंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मीता सिंह, मंडल अध्यक्ष, सुरेश उनियाल, उपाध्यक्ष नारायण जोशी,विपिन कुमार, शुभम कंडवाल, शरद रावत, अनिल नौटियाल, मंडल अध्यक्ष पिंकी देवी, नवीन रावत प्रमोद सिंह मातबर बिष्ट आदि भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित रहें।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments