Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनकांग्रेस नेता महिलाओं का अपमान करते हैं और उसके नेता चुप्पी साध...

कांग्रेस नेता महिलाओं का अपमान करते हैं और उसके नेता चुप्पी साध लेते हैं : हनी पाठक

देहरादून। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि कांग्रेस नेता महिलाओं का अपमान करते हैं और उसके नेता चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने प्रियंका वाड्रा गांधी के देवभूमि आने से पहले उनके पार्टी नेताओं के महिलाओं के साथ किए अन्याय पर जवाब मांगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मथुरा से भाजपा प्रत्याशी को लेकर अश्लील टिप्पणी की, लेकिन कांग्रेस के सभी नेता इस पर मौन साध लेते हैं। इससे पहले कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रेनेत ने भी मंडी से भाजपा प्रत्याशी को लेकर गलत टिप्पणी की। कहा कि जो पार्टी महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकती, उसे जनता कभी माफ नहीं करेगी।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments