Wednesday, February 5, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनसमर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता अशोक वर्मा 

समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता अशोक वर्मा 

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ओबीसी आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित ज्वाइनिंग कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी का पटला पहनाकर ज्वाइन कराया। इस दौरान अशोक वर्मा ने कहा कि उन्होंने 44 साल की राजनीति कांग्रेस में की। लेकिन आज भाजपा में शामिल हो रहा हूं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की सेवा में हमेशा खड़े रहेंगे और जरूरत के अनुसार कार्य करूंगा। उन्होंने इस दौरान बताया कि राजपुर रोड विधायक खजान दास की उन्हें भाजपा में शामिल कराने में अहम भूमिका रही है। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कार्यों व व्यवहार की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मेयर व विधायक विनोद चमोली, पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल का भी आभार जताया।कार्यक्रम के दौरान उत्तरकाशी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और यमुनोत्री से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे प्रकाश चंद्र रमोला, हरिद्वार के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा और नगर पंचायत नानकमत्ता के पूर्व चेयरमैन प्रेम सिंह व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव शरत सिंह चौहान भी अपने कई समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments